VIDEO OF BHAGWAN BULAO ABHIYAN
गंगा नहीं,वरन गंगा जिनके चरणों से निकली है, उन भगवान को धरती पर साक्षात्,प्रत्यक्ष सबके बीच सदा-सदा के लिए लाना है!
हे भगवान कण कण से बाहर आओ.
भागीरथ ने गंगा लाई, हमे लाना है गंगा के मालिक भगवान को!
हे भगवान! बचो से क्या पर्दा ?
रावन के समय मे, आकाशवाणी हुई थी "मै अवतार लूँगा|"
भगवान हमे तेरी आकाशवाणी से संतोष नहीं, तू खुद आ.
भगवान तेरे गीता मे दिये वचन का मै क्या करूँ... यह मेरे क्या काम का?
भगवान एक पल भी और गंवाये बिना तुरंत आ...
भगवान धर्म की हानि हो या ना हो, परंतु तू जरुर आ... तुरंत आ..
भगवान! किसकी मानू?
तू कहता है मेरे लिए असंभव कुछ नहीं,
दुनिया कहती है, तेरा साक्षात् सबके बीच आना संभव नहीं.
भगवान! किस नजरिये से तू कहता है मानव यौनि सर्वोत्तम है?
इस मुर्दे की पुकार पर आना हो तो आ.
भगवान तेरे आने से ही जीवन सार्थक होगा.
लोग कहते है तू सब जगह दूध मे मक्खन जैसे छुपा है...
भगवान! क्या तू दूध मे मक्खन जैसा जड़ है?
जो पुकारने पर बाहर नहीं आयेगा?
भगवान! संसार के सभी
७०० करोड़ आदमी
साथ नहीं दे, तो भी
तुजे बुलाना जान से ज्यादा जरुरी.
भगवान! रावन को मरने मत आना
हमारा माँ बाप है इसलिए आना....
भगवान मेरी नहीं, तेरी चाह
तुरंत जबरदस्ती पूरी करवा ले|
भगवान इन फालतू साँसों का क्या करूँ?
भगवान इस "लगे रहो" की बीमारी से हमे बचा.. अभी तुरंत आ.
भगवान बुलाओ अभियान का कोई साइड इफेक्ट कुछ नहीं.
भगवान अपने बच्चो से मिलने में इतना नखरा क्यों?
भगवान कर्मप्रधान नहीं बल्कि
"प्रधान कर्म" यानी तुजे साक्षात्, प्रत्यक्ष, दीखते,
बात करते बुलाने के लिए यह जीवन तुने दिया है.
भगवान! दुनिया मुजे मुर्ख, पागल कहे, तो कुछ गलत नहीं है.
भगवान! तू आ चाहे मत आ, हम तुजे पुकारते-पुकारते मर जायेंगे.